फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Roadways buses will operate from Manu Ka Purva

मानू का पुरवा से संचालित होंगी रोडवेज बसें

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Roadways buses will operate from Manu Ka Purva
मानू का पुरवा में बना अस्थाई बस स्टैंड। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। कई दशक से जीटी रोड पर अस्थाई बस स्टैंड से मिलने वाली बसें, अब मानू का पुरवा से संचालित होंगी। नगर पंचायत ने यहां अपनी जमीन पर यात्रियों के लिए शौचालय, पेयजल व ठहरने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां पर कई दुकानें भी बनवाई हैं, जो कारोबार को बढ़ावा देंगी। नगर पंचायत ने बस अड्डा तैयार कर लिया है। एआरएम फतेहपुर ने सभी बस चालकों को नए स्थान पर बस रोकने व संचालन के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित मानू का पुरवा में नव निर्मित बस स्टाप पर रोडवेज बसों के ठहराव व संचालन के लिए नौ नवंबर को ईओ ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फतेहपुर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर एआरएम एमएल केसरवानी ने मानू का पुरवा में बसों के ठहराव व संचालन को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने बताया कि जीटी रोड नौबस्ता तिराहे से अभी तक बसें संचालित हो रही थीं।

यहां पर यात्रियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी। बसें भी सड़क पर ही रुकती थीं। जो जाम का कारण बनता था। नए बस स्टाप पर मूलभूत सुविधाएं नगर पंचायत ने मुहैया करा दी हैं, इसलिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed