{"_id":"61633a548ebc3e05ea6040b6","slug":"fathepur-news-rickshaw-driver-dies-due-to-electrocution-fatehpur-news-knp6575494187","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। घर के सामने रिक्शा खड़ा करते शनिवार रात बिजली के पोल पर आ रहे करंट की चपेट में चालक आ गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह के उसे करंट से दूर किया और सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुरानी बिंदकी निवासी सुरेश चंद उर्फ पप्पू (47) रात 11 बजे रिक्शा घर के सामने खड़ा कर रहा था। इस दौरान बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसा देखकर परिजनों व मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
किसी तरह उसे करंट से बचाकर सीएचसी लेकर पहुंचे। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों में चर्चा रही कि घरेलू करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने बताया घटना की जानकारी नहीं है। बिजली पोल पर करंट आने की भी सूचना नहीं आई है।