फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Revenue teams of Fatehpur-Banda will demarcate Yamuna

यमुना का सीमांकन करेंगी फतेहपुर-बांदा की राजस्व टीमें

Thu, 16 Dec 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Revenue teams of Fatehpur-Banda will demarcate Yamuna
फतेहपुर। यमुना कटान से भूमिहीन हुए किसानों को जमीन वापस दिलाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए यमुना का सीमांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर और बांदा राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम बनाई गई है, जो नदी के दोनों ओर पैमाइश करके रिपोर्ट तैयार करेगी। सीमांकन के बाद कटान में गई जमीन किसानों को मिल सकेगी।
ललौली के पास यमुना में केन का विलय होता है। जिस कारण से केन के पानी के दबाव से बहाव तेज होता है और फतेहपुर सीमा की तरफ कटान होता है।
जिले का सबसे ज्यादा हिस्सा यमुना कटान में कोर्रा कनक ग्राम पंचायत का प्रभावित हुआ है। सन 1978 से करीब 13 हजार बीघा जमीन यमुना में समां गई है। इसमें करीब 400 किसान भूमिहीन हो चुुके हैं।
विज्ञापन

जिनके पास कभी 200-400 बीघा जमीन हुआ करती थी। आज उन्हें अपने परिवार का पेट भरने के लिए गेहूं, चावल, दाल खरीदनी पड़ती है। कटान की समस्या और किसानों के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रशासन भी किसानों की समस्याओं को संज्ञान लिया। बांदा और फतेेहपुर के राजस्व कर्मियों और अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जो दोनों ओर पैमाइश करके यमुना का सीमांकन करेंगी। सीमांकन से कटान में गई जमीन का भी पता लग जाएगा और जिन किसानों की जमीन होगी, उनको मिल जाएगी।

यमुना कटान में दो जिले के सीमा का मामला है। दोनों जिले की तरफ यमुना की पैमाइश कराई जाएगी। तब कटान से प्रभावित हुए किसानों की समस्या का हल निकलेगा। इसके लिए दोनों जिले के एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। - अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed