फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Rari became the winner after defeating the star cricket team in the final

रारी टीम बनी विजेता, स्टार क्रिकेट टीम उप विजेता

Mon, 14 Feb 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Rari became the winner after defeating the star cricket team in the final
ट्राफी के साथ विजेता रारी टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। महरहा प्रीमियर लीग के फाइनल में रविवार को स्टार क्रिकेट टीम और रारी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें रारी की टीम विजेता बनीं। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महरहा में चल रहे एमपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम के छह विकेट 13 रन पर ही गिर गए। स्टार क्रिकेट टीम महरहा के गेंदबाज विक्रांत ने हैट्रिक लेकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन

इसके बाद रारी टीम के बल्लेबाज सुधीर ने पारी को संभालते हुए 32 गेंदों में 82 रन बनाए। इस प्रकार रारी की टीम 13.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 126 रन बन सकी। जवाब में खेलने उतरी स्टार क्रिकेट टीम 13 ओवरों में 99 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रारी टीम ने 27 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के आयोजक युवा जन सेवादल की टीम ने विजेता रारी टीम को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। रारी के सुधीर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

उपविजेता टीम को 2500 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजत शुक्ला, युवा जन सेवादल के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, गोपाली अवस्थी, अर्जुन तिवारी, गोपी शुक्ला, दीपू अवस्थी, आनंद प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed