फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Ran with arms to the villagers who were quarreling

नोकझोंक कर रहे ग्रामीणों को शस्त्र लेकर दौड़ाया

Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Ran with arms to the villagers who were quarreling
संगोलीपुर खदान में बैठक के दौरान मौजूद असलहाधारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। संगोलीपुर मौरंग खदान के रास्ते को लेकर पैदा हुए विवाद में एसडीएम खागा की बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार शाम तक लोहे के पाइप नहीं डाले गए, तो ग्रामीणों ने रात में सड़क के ऊपर से पाइप डालकर सिंचाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रात में वाहनों के चढ़ने से पाइप फिर फट गया। इस पर ग्रामीणों व वाहन चालकों में नोकझोंक हुई। खदान संचालक के गुर्गों ने ग्रामीणों को असलहा लेकर दौड़ा लिया।
विज्ञापन

संगोलीपुर मौरंग खदान के रास्ते को लेकर संगोलीपुर, मड़ैयन, गढ़ा क्षेत्र के लोगों ने विरोध कर रखा है। वाहनों के आवागमन से धूल फसलों को खराब कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वाहनों के निकलने के चलते खेतों की सिंचाई के लिए डाले गए पाइप भी फट रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को एसडीएम खागा प्रभाकर त्रिपाठी ने संगोलीपुर खदान के संचालकों के साथ बैठक करके किसानों की समस्या का समाधान करने को कहा था।
मंगलवार की शाम तक जब सिंचाई के लिए लोहे के पाइप सड़क के नीचे नहीं डाले गए तो देर रात ग्रामीणों ने प्लास्टिक के पाइप डालकर सिंचाई शुरू की।
वाहनों के निकलने पर वह भी फट गए और पानी सड़क पर भरने लगा। इस पर ग्रामीणों की वाहन चालकों से नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नोकझोंक की खबर पर खदान से कई लोग असलहा लेकर आ गए और ग्रामीणों को गाली देते हुए दौड़ा लिया।
असलहा देख ग्रामीण वहां से भाग निकले। बुधवार की सुबह संगोलीपुर खदान की ओर से एक कर्मचारी ने थाने पहुंचकर ग्रामीणों के खिलाफ 400 मीटर सड़क को खराब करने व अराजकता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की समस्या को हल कराया जाएगा। असलहा दिखाकर दौड़ाने की जानकारी नहीं है, न ही किसी ने शिकायत की हैं।
असलहाधारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता
संगोलीपुर खदान के रास्ते को लेकर शुरू हुए विवाद को खत्म करने के लिए संचालकों की ओर से बुधवार की शाम को किसानों को खदान स्थित ऑफिस में बुलाया गया। यहां पर असलहों के साए में किसानों के साथ पंचायत हुई। इसमें किसानों ने अपनी बात रखी।

डंपर पर गिरा हाईटेंशन तार
संगोलीपुर मौरंग खदान जा रहे एक डंपर पर बुधवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब बिजली आपूर्ति बंद थी। ऐसी में कोई हादसा नहीं हुआ।

डंपर के ऊपर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार। संवाद

डंपर के ऊपर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed