फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Ramsa workers got only one month's salary

रमसा कर्मियों को सिर्फ एक महीने का मिला वेतन 17-07-41

Sun, 31 Oct 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Ramsa workers got only one month's salary
डीआईओएस कार्यालय में रविवार को वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करते लिपिक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के नाम पर मजाक किया गया है।
विज्ञापन

चार महीने के बकाया का भुगतान करने के बजाय सिर्फ जुलाई माह का वेतन दिया गया है। उधर, एमडीएम की रसोइयों को चार महीने का मानदेय रविवार को दफ्तर खोलकर बैंक खाते में भेजा गया।
रविवार 24 अक्तूबर के अंक में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के शिक्षक और एमडीएम की रसोइयों के वेतन भुगतान न होने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईओएस कार्यालय में रविवार को इन कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बताया कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने का वेतन बकाया है, लेकिन सिर्फ एक महीने का भुगतान किया है। इस धनराशि से सिर्फ त्योहार ही हो पाएगा। अन्य सभी खर्चे बाधित रहेंगे।
मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की 5900 रसोइयों का मानदेय रविवार को लेखाधिकारी बेसिक विनय कुमार ने रसोइयों के खाते में भेज दिया। प्रत्येक रसोइयां के खाते में 6000 रुपये पहुंच गए हैं।

इससे रसोइयों की दिवाली धूमधाम से मनेगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रमसा के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सिर्फ जुलाई महीने का वेतन दिया गया है।
डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित ने बताया कि सभी रसोइयों के बैंक खाते में चार महीने का मानदेय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed