{"_id":"62025cbecddd33068f3db82c","slug":"fathepur-news-property-businessman-shot-dead-fatehpur-news-knp679435238","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या के बाद तालाब में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या के बाद तालाब में फेंका शव
विज्ञापन
शिवशरण यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा गांव में सोमवार रात प्रापर्टी कारोबारी की आशनाई के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मामले में मृतक की पत्नी ने ममेरे ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी शिवशरण यादव (42) मूल रूप से असोथर थाने के कौंडर गांव के रहने वाले थे। वह जमीन कारोबार के साथ कृषि कार्य करते थे। मंगलवार रात वह बाइक से अतरहा गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे एक एंबुलेंस अतरहा से आ रही थी। उसके चालक ने नदी पुल के पास सड़क पर एक बाइक पड़ी और खून फैला हुआ देखा। चालक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पीआरवी और हसवा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीण और पुलिस आसपास खेत में घायल के होने की आशंका पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला था।
पुलिस बाइक को चौकी ले गई। मंगलवार सुबह महिलाओं ने बाइक मिलने वाली जगह से कुछ दूर स्थित तालाब में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।
युवक के दाहिने ओर सीने में गोली लगी थी। पीठ में छेद देखकर गोली आर-पार होने का अंदाज लगाया। पुलिस ने बाइक के कागजातों के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी। मृतक का भांजा पंकज मौके पर पहुंचा।
पत्नी बीना यादव ने अतरहा निवासी गोरेलाल यादव और उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मृतक के भाई का रिश्ते में गोरेलाल ममेरा ससुर है। बीना ने बताया कि घर से पति शाम करीब सात बजे निकले थे।
उसके बाद रात को घर नहीं लौटे तो फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद बताता रहा। पुलिस ने गोरेलाल और उसके बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
वहीं थरियांव थाने में मौजूद मृतक के ससुर रामेश्वर निवासी पिलई थाना हुसैनगंज ने बताया कि दामाद का रिश्तेदार की बेटी से मिलना जुलना था। छह माह इस मामले में पंचायत भी हुई थी।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे आशनाई का मामला है। मृतक के रिश्तेदार की बेटी से संबंध होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना स्थल पर जांच करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद- फोटो : FATEHPUR

इसी तालाब में शिवशरण यादव का मिला था शव। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घटना स्थल पर जांच करते इंस्पेक्टर थरियांव अमित रघुवंशी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घटना स्थल पर पड़ा मृतक की टोपी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

शहर के शांति नगर में मृतक शिवशरण यादव के घर में लगा ताला। संवाद- फोटो : FATEHPUR