{"_id":"621530b3539a38770f2ef3f3","slug":"fathepur-news-private-buses-went-to-the-elections-vikram-drivers-got-silver-fatehpur-news-knp681916652","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसें चुनाव ड्युटी पर गईं, विक्रम चालकों की हुई चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसें चुनाव ड्युटी पर गईं, विक्रम चालकों की हुई चांदी
विज्ञापन
बस न मिलने पर लोडर में बैठकर यात्रा करतीं सवारियां। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेेहपुर। चुनाव ड्यूटी में निजी बसें अधिग्रहीत किए जाने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के सभी चारो बस स्टापों में बसें न होने के कारण विक्रम और लोडरों से लोग यात्रा करने को मजबूर हुए। इन वाहनों में असुविधाजनक यात्रा के बावजूद मनमानी किराया देना पड़ा।
अशोक नगर बस स्टैंड से विजयीपुर, औगासी, असोथर, गाजीपुर रोड पर आम दिनों में 35 निजी बसों का संचालन होता है। इन रोडों पर चलने वाली 32 बसें चुनाव में अधिग्रहीत हुई हैं।
ऐसे में मंगलवार को यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जयरामनगर बस स्टैंड से अमौली, जहानाबाद के लिए 26 बसों का संचालन होता है। इस रोड की 22 बसें चुनाव में लगी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को टेंपो से यात्रा करना पड़ा। बिंदकी बस स्टैंड से बिंदकी के लिए 24 बसें चलती हैं। इस रोड की 23 बसें चुनाव के लिए अधिग्रहीत हैं। ऐसे में एक बस शेष होने के कारण यात्री परेशान रहे।
कमोवेश यही स्थिति रामगंज पक्का तालाब बस स्टैंड की रही। इन सभी स्टैंडों में टाटा मैजिक और टेंपो चालकों की चांदी रही। दो गुना से भी अधिक किराया लेकर सवारियों का गंतव्य पहुंचाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

अशोक नगर बस स्टैंड से सवारियां बैठाकर निकलता आटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR