{"_id":"61df1b78a4cbc176c94500a4","slug":"fathepur-news-police-suspects-honorkilling-in-teenager-s-murder-fatehpur-news-knp6748821165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को किशोरी हत्याकांड में ऑनर किलिंग का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को किशोरी हत्याकांड में ऑनर किलिंग का शक
विज्ञापन
फतेहपुर। किशोरी हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब पहुंची है। पुलिस ने मृतका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है। हत्याकांड ऑनरकिलिंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की किशोरी का शव शनिवार को सरसों के खेत से बरामद हुआ था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।
हत्याकांड की जांच में किशोरी से बातचीत करने वाले दो युवकों ने पुलिस को बताया कि किशोरी को उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी। उन लोगों से बातचीत करने का विरोध किशोरी का भाई करता था।
उन्हें भी धमकी दी थी। पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में पता लगा कि किशोरी के पीछे उसका भाई सरसों के खेत की ओर गया था। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि भाई ने ही किशोरी के मोबाइल का सिमकार्ड तोड़कर फेंका था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि मामले की तह तक पुलिस पहुंच गई है। जल्द खुलासा हो सकता है।