फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Police engaged in investigating CDR in Lala murder case

लाला हत्याकांड में सीडीआर खंगालने में जुटी पुलिस

Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Police engaged in investigating CDR in Lala murder case
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगतपुर गांव के जलकेश उर्फ लाला लोधी हत्याकांड में पुलिस के हाथ 48 घंटे बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस नामजद आरोपियों समेत कई नंबरों की सीडीआर खंगालने में जुटी है। नामजद आरोपियों की सर्विलांस लोकेशन भी खंगाली जा रही है। लोकेशन मिलने पर आरोपियों की नामजदगी सही मानी जा सकती है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करना नहीं कबूल किया है।
दिमंगतपुर गांव के लाला लोधी की सोते समय शनिवार रात करीब डेढ़ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशनाई के विवाद में मृतक के पिता रामगोपाल की ओर से गांव के श्रवण और विशाल उर्फ घूरी लोधी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को उनके घर से पकड़ा था। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग रखकर पूछताछ की। सीओ अनिल कुमार ने भी घंटों पूछताछ की। उनकी कोई ऐसी बात पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे हत्या में उनका हाथ होना स्पष्ट हो सके। पुलिस ने कुछ और संदिग्धों की पकड़ा है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का लाला करीबी था। बड़ी घटनाओं में मुखबिरी करता था। मुखबिरी से भी उसने कई दुश्मन बना लिए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की है।

नामजद आरोपियों की घटनास्थल पर लोकेशन मिलती है तो पुलिस के लिए खुलासा आसान होगा। पुलिस नामजदगी के आधार पर आरोपियों को जेल भेज सकती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट गन शॉट इंजरी स्पष्ट हुई है। उसके सिर से गोली बरामद हुई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी फिलहाल जांच के दायरे में हैं। पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed