फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,People quenching thirst with primary school submersibles

प्राइमरी के सबमर्सिबल से प्यास बुझ रहे लोग

Tue, 01 Feb 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,People quenching thirst with primary school submersibles
प्राइमरी में पानी भरते कस्बे के लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। पेयजल समूह योजना के दोनों पंप खराब पड़े होने के कारण कस्बे में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात ये है कि लोग प्राइमरी स्कूल में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर अपना काम चला रहे हैं। जल निगम ने इन पंपों को ठीक कराने का प्रयास नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन

धाता पेयजल समूह योजना के दो पंप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है। इसमें से एक पंप ब्लाक के पास और दूसरा ओवर हेड टैंक के पास लगा है। ओवर हेड टैंक के पास लगे पंप की मोटर एक साल पहले फुंक गई थी। इसके बाद से यह बंद पड़ा है।
विज्ञापन

ऐसे में दूसरे पंप से किसी तरह जलापूर्ति हो रही थी लेकिन कुछ दिन पहले इसकी मोटर भी फुंक गई। इसके बाद जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।
पानी नहीं मिलने से सुबह से शाम तक घर की महिलाएं पानी का इंतजाम करने में भटक रही है। जिन घराें के पास सबमर्सिबल पंप लगे है, तो वह उनके घर से पानी मांगकर अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हैंडपंप से काम चल रहे हैं और कुछ लोग कस्बे में बने प्राइमरी स्कूल में लगे सबमर्सिबल पर आश्रित हो गए हैं। कस्बे के नंदन लाल, सुरेश गुप्त, यश चौरसिया, रत्नेश सिंह, उत्कर्ष जायसवाल आदि लोग ब्लाक व धाता इंटर कॉलेज से पानी भरते है।

प्राथमिक विद्यालय से बाजार व व्यापारी व अनुसूचित जाति की बस्ती में रहने वाले लोग पानी भरते हैं। लोग मौजूदा समय विद्यालय खुलने का इंतजार करते हैं।
कस्बे के प्रेम केसरवानी, रोशनलाल गुप्ता, रिजवान अहमद, मुन्ना खां, भानू प्रताप केसरवानी, मोहम्मद जफर ने बताया कि अधिकारी पेयजल संकट के मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed