{"_id":"61f2dff46693e54c1e58a34b","slug":"fathepur-news-outbreak-of-cold-wave-continued-for-the-second-day-people-trembled-fatehpur-news-knp6773071186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन जारी, ठंड़ से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन जारी, ठंड़ से कांपे लोग
विज्ञापन
शीतलहर में पत्थर कटा से निकलतीं युवतियां। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को धूप के बावजूद लोग ठंड से कांपते रहे। बर्फीली हवा चलने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी कार्यालय के बाहर धूप में बैठे रहे। कचहरी में वादकारियों की संख्या भी कम रही।
गणतंत्र दिवस से शुरू हुई शीत लहर गुरुवार को भी जारी रही। सुबह से शाम तक धूप तो रही, लेकिन ठंड पर कोई असर नहीं पड़ा। बर्फीली हवा के कारण धूप का असर बेअसर रहा।
रेलवे स्टेशन और बस स्टाप पर यात्रियों का ठंड से हाल बेहाल रहा। सार्वजनिक स्थलों में अलाव बुझ जाने से यात्री बेहाल रहे। चाय की दुकान पर भट्ठियों को लोग दिन भर घेरे रहे। ठंड का बाजारों में खासा असर रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहक कम रहे। दुकानदार ग्राहकों का बैठे इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल में रोगी ठंड से बेहाल रहे। भर्ती रोगियों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल आदि की व्यवस्था न होने के कारण रोगी परेशान रहे। अधिकांश रोगी घरों से कंबल और रजाई लाकर ठंड से बचाव करते रहे। डॉक्टरों के चेंबरों में रूम हीटर लगे रहा। कई डॉक्टरों के चेंबर खुले तो थे, लेकिन डाक्टर गायब थे। रोगी बाहर बैठे डाक्टरों का इंतजार करते रहे।
चार दिन के तापमान पर एक नजर
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
24 जनवरी - 18 -08
25 जनवरी -21 - 06
26 जनवरी - 16 - 06
27 जनवरी -17 - 06