{"_id":"61633a578ebc3e4ca907a0d7","slug":"fathepur-news-opposition-to-the-construction-of-the-wall-of-district-women-s-hospital-fatehpur-news-knp657549684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल की दीवार निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल की दीवार निर्माण का विरोध
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बाउंड्री निमाण का विरोध करते भाजपाइ
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार का रविवार रात प्रशासन ने निर्माण चालू करा दिया। मामले को लेकर कुछ मेडिकल कारोबारी और भाजपा नेताओं ने हंगामा किया।
सूचना पर एसडीएम प्रमोद झा और नायब तहसीलदार विकास पांडेय पहुंचे। लोगों ने प्रशासन का दीवार निर्माण कराने का विरोध किया गया। जिसके बाद रात करीब 10:30 बजे निर्माण बंद करा दिया गया।
भाजपा नेता संजय गुप्ता ने बताया कि इस रास्ते को पैदल आने-जाने वालों के लिए छोड़ा गया था। अब दीवार खड़ी कराके इसे बंद कराया जा रहा है। बता दें कि नाला निर्माण की वजह से जिला अस्पताल की बाउंड्री तोड़ी गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद नई बाउंड्री का निर्माण हुआ। जिला महिला अस्पताल का नया गेट इसके अंतिम छोर पर लगाया गया है। गेट निर्माण के दौरान विकल्प के रूप में आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता खोला गया था।
इस रास्ते के सामने कई मेडिकल स्टोर है। विरोध की असली वजह मेडिकल स्टोर से दवा खरीदारों का अस्पताल से सीधा आना-जाना नहीं हो पाना माना जा रहा है।
हंगामा करने वालों में स्मिता सिंह, प्रसून तिवारी, अभय जोश समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेडिकल स्टोर संचालकों और उनके करीबियों की भीड़ लगी रही। नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हो रहा है। फिलहाल रोका गया है।