{"_id":"61bb8c15ffdcd818d43dc411","slug":"fathepur-news-one-lakh-60-thousand-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-railways-fatehpur-news-knp669816265","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी का झांसा देकर एक लाख 60 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर एक लाख 60 हजार की ठगी
विज्ञापन
गाजीपुर थाने पहुंचे ठगी का शिकार महेंद्र। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 60 हजार की ठगी हो गई। रुपये मांगने पर आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मलवां थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी महेंद्र कुमार ने गाजीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि चुरियानी गांव निवासी एक युवक और उसके हुसैनगंज थाने के अमिलिहापाल के रहने वाले साथी ने नौकरी का झांसा दिया था।
रेलवे में सुपरवाइजर पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए उसने 14 सितंबर 2020 को रुपये दिए थे। जिसके बाद से दोनों उसे टरकाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
अब रुपये लौटाने का दबाव बनाने पर एक माह पहले एक आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।