फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Neighbor injured in deadly attack dies

जानलेवा हमले में घायल पड़ोसी की मौत 17-07-47

Sun, 31 Oct 2021 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Neighbor injured in deadly attack dies
आरोपी संतोष निषाद के घर के बाहर मौजूद ललौली थाने की पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। जानलेवा हमले में घायल अरविंद निषाद की शनिवार रात कानपुर हैलट ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन रास्ते से लौट आए और शव जिला अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस आरोपी की तलाश पूरी रात जंगल में करती रही लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सीओ डीसी मिश्रा ने रविवार दोपहर घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बगेरन डेरा निवासी अरविंद निषाद उर्फ बर्रा (48) को शनिवार दोपहर पड़ोसी मित्र संतोष निषाद अपने घर बुला ले गया था। जहां दोनों ने बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे उनके बीच नशेबाजी में रुपयों के लेनदेन पर विवाद हो गया। इस पर संतोष ने हंसिया से अरविंद पर कई वार किए। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला था।
जिला अस्पताल से रात करीब दस बजे अरविंद को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर कानपुर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही अरविंद की सांसे थम गई।
उधर, अरविंद की मुत्तौर गांव की रहने वाली बहन केशर कली की तहरीर पर पुलिस ने संतोष के खिलाफ प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की।
अरविंद की मौत से उसकी मां शांति, पिता रंजीत, पत्नी माया और बेटी सरस्वती (15), शिवा (12), शुभम (8) का भी हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
फतेहपुर। बगेरन डेरा गांव में किसी ने भी जरा सी सतर्कता बरती होती तो शायद अरविंद निषाद की जान बच जाती। बेलगाम संतोष के आड़े कोई नहीं आना चाहता था। जिसके चलते ही वारदात होना माना जा रहा है।
संतोष निषाद को परिवार और गांव के लोग सिरफिरा मानने लगे थे। वह किससे और कब विवाद कर बैठे कोई भरोसा नहीं था। आरोपी ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पिता भैया लाल और मां तुरंती देवी को बेरहमी से पीटा था।
इस खबर को सुनकर संतोष की बहन रानी पहुंची थी। संतोष ने बहन रानी से भी विवाद किया था। जिसके बाद रानी मां और पिता को लेकर अपनी ससुराल छींट का पुरवा चली गई थी।
पुलिस का मानना है कि आरोपी ने मां और पिता के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई होती तो अरविंद की जान बच जाती। वहीं संतोष के हमले के बाद अरविंद जान बचाकर भागा था।

अरविंद भागकर संतोष के दरवाजे तक आ गया था। यह नजारा भी कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन कोई बीच-बचाव को नहीं पहुंचा था। हत्यारोपी की हरकतों के चलते ही उसकी पत्नी सुनीता अपनी दो बेटियां को लेकर मायके चली गई थी। संतोष का चाल चलन भी ठीक नहीं था।

अरविंद निषाद की फाइल फोटो। संवाद

अरविंद निषाद की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed