{"_id":"61fc177a4287b65dc36cc38c","slug":"fathepur-news-mlc-elections-16-polling-stations-2156-voters-fatehpur-news-knp6785592196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: 16 मतदान केंद्र, 2156 करेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: 16 मतदान केंद्र, 2156 करेंगे वोट
विज्ञापन
फतेहपुर। विधान परिषद चुनाव में 16 मतदान केंद्रों पर 2156 मतदाता, मतदान करेंगे। एमएलसी चुनाव के लिए प्रधान, बीडीसी, सभासद, जिला पंचायत सदस्य के साथ सांसद, विधायक और एमएलसी वोटर हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने सात फरवरी तक मतदाता सूची परदावे व आपत्तियां मांगी है। जिनके निस्तारण करने के बाद 11 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
फतेहपुर-कानपुर एमएलसी सीट मौजूदा समय सपा के खाते में है। यहां से सपा के दिलीप सिंह उर्फ कल्लू निर्वाचित हैं। चुनाव की घोषणा होते ही एमएलसी पद के दावेदारों ने पार्टियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
ताकि वह पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकें। जनपद में चुनाव कराने के लिए 16 स्कूल व ब्लाक कार्यालयों को बतौर मतदान केंद्र चुना गया है। इसमें कुल 21 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 11 फरवरी को होगा। नामांकन करने की तारीख चार से 11 फरवरी तक है। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को, मतदान तीन मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी।
किस मतदान केंद्र में कितने मतदाता
ब्लाक अमौली में 155, आद्या शरण सिंह इंटर कॉलेज में 16, ब्लाक देवमई में 124, खजुहा में 164, तहसील कार्यालय बिंदकी में 26, ब्लाक मलवां में 172, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर में 207 (नगर पालिका परिषद फतेहपुर के 32, जिला पंचायत के 46 व तेलियानी ब्लाक के 129 वोटर शामिल), ब्लाक भिटौरा में 184, हसवा में 157, बहुआ में 155 (बहुआ ब्लाक के 144 व नगर पंचायत बहुआ के 11 वोट शामिल), ब्लाक असोथर में 121 वोटर, तहसील कार्यालय खागा में 160 वोटर (नगर पंचायत खागा के 15 व ब्लाक ऐरायां के 145 वोटर शामिल), ब्लाक हथगाम में 183 वोट (ब्लाक हथगाम के 169 वोटर व नगर पंचायत हथगाम के 14 वोटर शामिल), ब्लाक विजयीपुर में 158 वोटर, ब्लाक धाता में 157 वोटर, सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर में 11 मतदाता