{"_id":"6ae4d916bbf6af71e8079061","slug":"one-dead-eight-injured-in-separate-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165473-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। जबकि गंभीर हालत में कुछ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हथगाम थाना क्षेत्र के सुक्खा का पुरवा मोड़ पर रसूलपुर बिछहर निवासी जितेंद्र (24), मुकेश (26) और राहुल (24) एक ही बाइक से घर से छिवलहा की ओर जा रहे थे। तभी हथगाम की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी हथगाम ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया। वह अहमदाबाद में गैरेज में काम करता था और 27 अक्तूबर को अपने भाई अरविंद के वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था।
विज्ञापन
वहीं खखरेरू थाना क्षेत्र के कनपुरवा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खखरेरू की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर आगे चल रही डायल 112 की पीआरबी से टकरा गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंती में खड़े पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे में पीआरबी सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीआरबी के पिछले हिस्से में स्क्रैच आया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसी तरह बिंदकी में जोनिहां के पास बरदरा मोड़ पर शुक्रवार सुबह डंपर और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। उन्नाव जिले के मिल्किनपुर निवासी डीसीएम चालक संदीप (35) फतेहपुर से डाबर कंपनी की दवाएं लादकर बांदा जा रहे थे। वहीं गोपाल निवासी मनोज कुमार (40) डंपर में गिट्टी लादकर कबरई से फतेहपुर की ओर आ रहे थे। टक्कर में डंपर चालक मनोज केबिन में फंस गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल मनोज को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंडराव और लालपुर के बीच शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जबरापुर निवासी शिवबालक (60), संजय (24) और संदीप (26) घायल हो गए। तीनों बाइक से कटिलिहा मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने शिवबालक की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।