{"_id":"61d9dbcefc981b15f11ce7e6","slug":"fathepur-news-mixer-machine-owner-dies-in-accident-fatehpur-news-knp674316187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मिक्चर मशीन मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मिक्चर मशीन मालिक की मौत
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के साढ़ रोड पर मलिकपुर के पास मिक्सर मशीन मालिक की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा करने वाले चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
रमचौरा मोहल्ला निवासी बाबू शंकर सैनी (35) मिक्सर मशीन मालिक था। साढ़ रोड मलिकपुर के पास खड़ी मशीन में रात को ताला लगाने गया था। ताला लगाने के बाद वह वहां जल रहे अलाव को तापने लगा।
इसीबीच एक लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर देखकर हैलट कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पांच बच्चे सज्जन (8), रत्न (7), मोहनी (3), रोहन (2), जांह्वी (6 माह) है। मृतक चार भाई भजन, प्रभाकर, शंकर में सबसे छोटा था।
हादसे से पत्नी राधा देवी बदहवास हो गई। वह मिक्सर मशीन का संचालन कर दिवंगत परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लोडर चालक की तलाश की जा रही है।