{"_id":"617c035af14e9358e737408c","slug":"fathepur-news-missing-tempo-driver-murdered-by-slitting-his-throat-fatehpur-news-knp661079355","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता टेंपो चालक की गला काटकर हत्या कुएं से धड़ और खेत में मिला सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता टेंपो चालक की गला काटकर हत्या कुएं से धड़ और खेत में मिला सिर
विज्ञापन
देवराज की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। तीन दिन से लापता टेंपो चालक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव कुएं में फेंका और धड़ को वहां से करीब 100 मीटर दूर एक धान के खेत में फेंक दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने धड़ और सिर को बरामद कर जांच शुरू की है। मामले में करीबियों से पूछताछ हो रही है। पुलिस वारदात के पीछे आशनाई को वजह मान रही है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के औगासी रोड निवासी देवराज उर्फ झुरिया (35) टेंपो चालक था। उसकी पत्नी फूलमती को कालोनी मिली थी। करीब दो माह से वह टेेंपो छोड़कर देवराज पासिन डेरा स्थिति जमीन पर कालोनी बनवा रहा था।
विज्ञापन
वह मंगलवार शाम घर से कालोनी जाने के लिए निकला था। इसके बाद से लापता हो गया था। पत्नी फूलमती ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन खोजबीन में जुटे थे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।
टेंपो चालक के कालोनी निर्माण वाले रास्ते में लालचंद्र के खेत में कुआं है। उसी कुएं से शुक्रवार दोपहर दुर्गंध आने पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं में शव उतराता देखकर पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने दमकल की सहायता से शव को बाहर निकाला। सिर कटा धड़ होने से हत्या का मामला साफ हो गया। पुलिस सिर की तलाश में जुटी तो कुएं से 100 मीटर दूर अजीज के धान के खेत से सिर बरामद बरामद हुआ। चेहरे का मांस गायब था। दांतों और सिर से पत्नी और मां जगमतिया ने देवराज के रूप में पहचान की।
मौके पर फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान हत्या के पीछे परिवार के ही करीबी लोगों का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ चालू की है।
जाफरगंज सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद गुमशुदगी को हत्या में तरमीम किया जाएगा। हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आ रहा है। जांच की जा रही है।

कुएं से मृतक का शव निकालती पुलिस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

कुएं के पास पड़े चप्पल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

गाजीपुर में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR