फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Married woman killed by fire, accused of murder

विवाहिता की आग लगने से मौत, हत्या का आरोप

Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Married woman killed by fire, accused of murder
जहानाबाद। थानाक्षेत्र के ग्राम कृपालपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने सास और पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कृपालपुर गांव निवासी रंजीत रैदास की पत्नी सुशीला देवी (20) शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग से जल गई। शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

जहां से डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर आ रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता संतोष कोरी निवासी उमरौली थाना कल्यानपुर ने बताया कि सुशीला का विवाह 28 मई 2019 को किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद से ही सास और पति दहेज की मांग करने लगे। बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बेटी का एक साल का पुत्र कृष्ण है। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सात और पति ने आग लगाकर हत्या की है। वह लोग पहुंचे तो ससुरालीजन भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed