फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Married woman died under suspicious condition fir

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पांच पर केस

Thu, 27 Jan 2022 05:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Married woman died under suspicious condition  fir
किशनपुर। घरेलू कलह के बाद बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना मिहिवापुर मजरे रायपुर भसरौल में हुई। मामले की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के ब्राम्हणतारा मजरे लमेहटा निवासी कांती देवी (24) पुत्री रामसनेही निषाद की शादी 11 दिसंबर 2021 को किशनपुर थाना क्षेत्र के मिहिवापुर मजरे रायपुर भसरौल निवासी धनंजय कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद परिजन कांती देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई। यह बात जैसे ही मायके पक्ष को पता चली तो मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद थाने आकर मृतका के भाई फुलक्की निषाद ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी। उसने कहा कि ससुराली बहन को दहेज में एक अपाचे बाइक नहीं मिलने के कारण प्रताड़ित करते थे।

इस के चलते बुधवार को उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर पर ससुर हरिमोहन, सास सीता, देवर ननबुद, गोरे चचेरा ससुर और धनंजय पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति धनंजय को हिरासत में ले लिया है। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ खागा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed