{"_id":"617d44a2bc53cc2c5d40ff63","slug":"fathepur-news-liquor-was-taken-on-contract-by-becoming-a-diwan-and-a-soldier-fatehpur-news-knp661251128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी बनकर ठेके से शराब ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी बनकर ठेके से शराब ले गए
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना के अंतर्गत चुरियानी के अंग्रेजी शराब ठेके से पुलिस कर्मी बनकर दो युवक शराब ले गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस जांच में जुटी है।
चुरियानी के अंग्रेजी शराब ठेके में चार लोग शुक्रवार को पहुंचे। उन लोगों ने 10 क्वार्टर शराब ली। सेल्समैन ने रुपये मांगे, तो मारपीट की धमकी देने लगे। उन चारों में एक ने खुद को थाने का दीवान तो दूसरे ने सिपाही बताया।
मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। चारों लोग सुकेती की एक दुकान में सामान लेने पहुंचे। दुकान में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद किया। चार में दो लोग फरीदाबाद टिकरी गांव के रहने वाले हैं।
मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश चालू की है। इधर फरीदाबाद टिकरी गांव का सिपाही बताने वाला युवक फरार हो गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छेड़खानी का फरार आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। हुसैनगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ संजय कोरी ने घर में घुसकर छेड़खानी की थी। इसके साथ ही उसे मारापीटा था। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।