फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Lakhs of rupees were grabbed by pretending to save schemes

बचत योजनाओं का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पे

Sun, 03 Oct 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Lakhs of rupees were grabbed by pretending to save schemes
फतेहपुर। शहर में संचालित चिट फंड कंपनी के संचालक ने लाखों रुपये हड़प लिए और भाग निकला। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रघुवंशपुरम निवासी रामलाल वकील हैं। उन्होंने बताया कि शहर क्षेत्र में खुली मैच्युअल बेनिफिट निधि कंपनी के दो डायरेक्टरों की उनसे मुलाकात हुई थी। उन्होंने कंपनी में निवेश करने पर कई आकर्षक बचत योजनाएं बताई थी।
उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी के नाम करीब पांच लाख रुपये कंपनी में निवेश किए। इनकी मैच्योरिटी पूरी होने पर सात लाख का भुगतान दिए जाने की बात कही गई थी। पांच साल बाद समय पूरा होने पर उन्होंने डायरेक्टरों से भुगतान को कहा तो वह लोग टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन

दबाव बनाने पर आरोपियों ने भुगतान करने से मना कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। वकील का आरोप है कि उनके अलावा भी तमाम लोगों का रुपया कंपनी में जमा है इन लोगों को भी आरोपी टरका रहे हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed