फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Kishanpur, GT Road is jammed that there is trouble, no relief

किशनपुर, जीटी रोड का जाम है कि मुसीबत, राहत नहीं

Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Kishanpur, GT Road is jammed that there is trouble, no relief
खागा चौक चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। कई वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अब यह मुसीबत बनता जा रहा है। सुबह से लेकर दोपहर तक जहां किशनपुर रोड पर यातायात रेंगता रहता है।
विज्ञापन

वहीं रोजाना तीन बजे के बाद जीटी रोड जाम के चलते ठप हो जाता है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए समय-समय पर बैठकें जरूर हुई लेकिन कोई स्थायी हल नहीं निकल सका है। नतीजा ये है कि सड़कों पर वाहन दिनभर फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

खागा कस्बे की किशनपुर रोड बेहद ही महत्वपूर्ण सड़क हैं। इस सड़क पर तहसील, एसडीएम, सीओ ऑफिस, आवास, शापिंग माल, तीन प्रमुख बैंक, रेलवे स्टेशन हैं। ऐसे में सुबह आठ बजे के बाद यह सड़क इस कदर व्यस्त हो जाती है कि जाम लगना स्वाभाविक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जाम का कारण तहसील, बैंकों के सामने वाहन पार्क करने की जगह नहीं होना है। वाहन मालिक फुटपाथ पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। इस समय फुटपाथ भी निर्माणाधीन है तो यह जगह भी प्रयोग में नहीं है।
बात करें खागा जीटी रोड की तो यहां पर बस स्टैंड से लेकर खागा चौक तक जाम की समस्या है। यहां भी सड़क की पटरियां दुकानदारों से भरी रहती हैं, नतीजा वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिल पाती है।
सबसे अधिक जाम तीन बजे के बाद लगता है। जब स्कूल व कॉलेजों के छात्र व छात्राएं बाहर आते हैं तो करीब एक घंटे के लिए यातायात ठप हो जाता है। नियमित रूप से लगने वाला यह जाम अब लोगों को परेशान करने लगा है।
सड़कों को नहीं हो सका चौड़ीकरण
खागा में जाम लगने के पीछे सड़कों का कम चौड़ा होना भी है। करीब तीन साल पहले प्रशासन ने सड़कों को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया लेकिन अभी तक जीटी रोड को चौड़ा नहीं किया जा सका है। हालांकि किशनपुर रोड को चौड़ीकरण हो रहा है।
फेल साबित होती है पुलिस व्यवस्था
जाम से राहत देने के लिए चौक चौराहे, बस स्टाप व तहसील के पास गार्डों की ड्यूटी यातायात संचालन के लिए लगाई गई है। मगर, जब जाम लगता है तो गार्ड बिल्कुल बेबस हो जाते हैं। हालात ये होते हैं कि कोतवाली से पुलिस बल को चौराहे पर आना पड़ता है।

-
व्यापार मंडल ने दी धरने की चेतावनी
जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि इस समस्या को लेकर एसडीएम, सीओ को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद आलाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस समस्या से निजात दिलाने की बात रखी जाएगी। फिर भी नतीजा नहीं मिला, तो धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed