{"_id":"6208024d0354c73d7052d32f","slug":"fathepur-news-kidnapping-and-robbery-case-against-two-fatehpur-news-knp680301092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे भाइयों पर महिला का अपहरण और लूटपाट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरे भाइयों पर महिला का अपहरण और लूटपाट का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट के आदेश पर खागा पुलिस ने युवक और उसके ममेरे भाई पर महिला के अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की शादी 2016 में हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। काम के सिलसिले में युवक 20 सितंबर 2020 मुंबई चला गया था।
कुछ दिनों बाद पत्नी ने फोन पर उसे बताया कि घर के सामने रहने वाले परवेज खान का ममेरा भाई उस पर गलत नीयत रखे है। उसके साथ गलत काम करना चाहता है।
ऐसा नहीं करने पर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी है। कुछ दिन बाद परवेज और उसके ममेरे भाई ने पत्नी का अपहरण कर लिया। घर का सारा सामान लूट ले गए और मुन्ना कबाड़ी को बेच दिया।
मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने सुनवाई की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।