{"_id":"61eda239264a51171a20ce21","slug":"fathepur-news-injured-father-in-law-dies-due-to-son-in-law-s-beating-fatehpur-news-knp6769329178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की पिटाई से घायल ससुर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की पिटाई से घायल ससुर की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। पंचायत के दौरान मारपीट में दामाद की पिटाई से घायल ससुर की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दामाद समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के सैरपुर गांव में सिद्ध गोपाल ने पत्नी प्रेमलता के साथ 16 जनवरी को मारपीट हुई थी। महिला ने मामले की जानकारी अपने पिता रामगोपाल (50) को दी थी।
पिता रामगोपाल अपने बेटे दीपू निवासी दरियापुर छेदिया थाना चांदपुर को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे थे। जहां पंचायत के दौरान बेटी के साथ मारपीट करने का विरोध किया था।
विज्ञापन
इस पर रामगोपाल और उसके बेटे दीपू को प्रेमलता के पति सिद्ध गोपाल, सास रानी, जेठ शिवबहादुर और भांजे उपेंद्र कुमार ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
घायल राम गोपाल और दीपू को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रामगोपाल को जिला अस्पताल को रेफर किया था। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया था।
कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार रात रामगोपाल की मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार को गांव पहुंचा। मृतक की बेटी प्रेमलता ने पति सिद्ध गोपाल, सास, जेठ और भांजे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
भट्ठा मजदूर की करंट लगने से मौत
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित जय सद्गुरु ईंट भट्ठे में शनिवार रात भट्ठा मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भट्ठा मजदूरों में चर्चा रही कि वह रात को नशे में घूम रहा था।
तभी ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक भट्ठा मजदूर रामचंद्र (35) महोखर थाना कोतवाली जिला बांदा का रहने वाला है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मृतक के पिता गोपाल ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी है। कोई आरोप नहीं लगाया है।