फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Home collapsed while cooking, mother and daughter buried

खाना पकाते समय भरभराकर गिरा घर, किशोरी दबी

Sun, 06 Mar 2022 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Home collapsed while cooking, mother and daughter buried
कालिका प्रसाद के मकान का मलबा व खड़े लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विजयीपुर। रानीपुर बहेरा गांव में शनिवार देर शाम खाना पकाते समय उसका कच्चा घर भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में खाना पका रही किशोरी व उसकी मां दब गईं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने आकर मलबे को हटाकर किशोरी और उसकी मां को बाहर निकाला। लेखपाल ने पहुंच कर घर गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी कालिका प्रसाद सिंह की पुत्री बिटान देवी (17) शनिवार देर शाम घर में खाना पका रही थी। वहीं पर उसकी मां शोभा देवी बैठी थी।
जबकि कालिका प्रसाद व उनका पुत्र विपिन घर के बाहर थे। रात आठ बजे अचानक कच्चा मकान तेज आवाज के साथ भरभराकर बैठ गया। घर गिरने की आवाज सुनकर कालिका, विपिन व गांव के लोग मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन

मलबा हटाकर तुरंत बिटान देवी व उसकी मां शोभा को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां से बिटान देवी को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि शोभा की हालत ठीक बताई गई। मलबे में दबने से गृहस्थी का सारा सामान भी खराब हो गया। रविवार को लेखपाल अमित कुमार यादव गांव पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आंकलन किया। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed