फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Head warder posted in jail dies

जेल में तैनात हेड वार्डर की मौत

Wed, 02 Mar 2022 07:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Head warder posted in jail dies
फतेहपुर। जिला कारागार में तैनात हेड वार्डर की बुधवार सुबह शौचालय में अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें लेकर साथी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। उसके परिवार को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के थाना सिमरवा के खलील नगर खुर्द निवासी ओम प्रकाश पांडेय (55) जिला कारागार में बतौर हेड वार्डर तैनात थे। उन्हें एक साल पहले आजमगढ़ जेल से जिला कारागार में संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

वह कारागार परिसर में बने आवास में रहते थे। बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाने की लिए वह तैयार हो रहे थे। करीब नौ बजे शौचालय में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद कर्मियों ने शौचालय में उन्हें बेहोश पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सिर, नाक में भी चोट आना बताया जा रहा है। जेल कर्मी एंबुलेंस से आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

हेड वार्डर की मौत से जेल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रही है। परिवार को सूचना दी गई। शाम तक परिवार पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed