फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Grocery store raided,sgst team

किराने की दुकान में मारा छापा, बंद हो गई किराना दुकाने

Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Grocery store raided,sgst team
बिंदकी में किराना व्यवसाई की दुकान में कार्यवाही करने पहुंचती टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। जीएसटी और एसआईबी प्रयागराज की टीम ने सोमवार को एक किराने की दुकान में छापेमारी की। व्यवसायी के अनाधिकृत गोदाम में बिना बिल का लाखों का माल मिला, जिसे टीम ने सीज कर दिया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप रहा। किराना गली की दुकानों में शटर बंद कर व्यापारी भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रयागराज यूपीजीएसटी और एसआईबी मोबाइल स्कॉड टीम ने किराना गली स्थित स्थित एसआर ट्रेडर्स में छापेमारी की। टीम को शिकायत मिली थीं कि दुकानदार के गोदाम से टैक्स चोरी का माल है।
विज्ञापन

टीम ने दुकान के अनाधिकृत गोदाम में 350 पैकेट अगरबत्ती और 37 बोरे पान मसाले के बरामद किए। इनका कोई लेखाजोखा नहीं मिला। करीब दो घंटे तक टीम ने जांच पड़ताल के बाद बिना बिल का बरामद माल सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की भनक लगते ही किराना गली के कई दुकानों के शटर गिर गए। टीम के डिप्टी कमिश्नर हेमंत गौतम ने बताया कि सीज माल में टैक्स पेनाल्टी समेत अन्य जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में डिप्टी कमिश्नर लल्लन प्रसाद, असिस्टेंट कमिश्नर जीतेंद्र, असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल स्कॉट प्रदीप गौतम समेत दस सदस्य शामिल थे।

कार्यवाही की सूचना पर बंद किराना गली की दुकानें। संवाद

कार्यवाही की सूचना पर बंद किराना गली की दुकानें। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed