फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Gangster on four including member Haji Raza

सभासद हाजी रजा समेत चार समर्थकों पर गैंगस्टर की एफआईआर

Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Gangster on four including member Haji Raza
हाजी रजा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। चेयरमैन पुत्र और सभासद हाजी रजा और उनके चार समर्थकों के खिलाफ शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुकदमे की जांच के दौरान अवैध ढंग से कमाई की संपत्ति भी सीज हो सकती है। मामले की जांच हुसैनगंज थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। रजा समेत चारों आरोपी जेल में निरुद्घ हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर 22 नवंबर को नगर पालिका के पास हमला हुआ था। हमले का वीडियो वायरल हुआ था।
जिसमें चेयरमैन नजाकत खातून के सभासद पुत्र हाजी रजा और उनके समर्थक फैजान को दौड़ा दौड़ाकर मारते पीटते दिखे थे। पुलिस के सुनवाई नहीं किए जाने पर फैजान के साथ सदर विधायक विक्रम सिंह ने कोतवाली में धरना दिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद फैजान की तहरीर पर हाजी रजा और उनके गनर जुुनैद उर्फ जुन्ना, शमशाद, सभासद राहत उर्फ मोहम्मद अयाज, गुलाम के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के बाद दो लोगों के नाम प्रकाश में लाई थी। सारे आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए थे। इसी प्रकरण में गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पुलिस ने फाइल डीएम अपूर्वा दुबे को भेजी थी।
डीएम की संस्तुति के बाद कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी की ओर से शनिवार को हाजी रजा, राहत, शमशाद और जुनैद पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिसमें आरोपियों का समाज भय और आतंक फैला होना दर्शाया है। सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर की जांच हुसैनगंज थानाध्यक्ष को दी गई है। आरोपियों ने गैंग बनाकर भाजपा नेता की पिटाई की थी। विवेचना के दौरान संपत्ति की जांच होगी। गलत तरीके कमाई संपत्ति मिलने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
फरार आरोपी गुलाम का गैर जमानतीय वारंट जारी
फतेहपुर। भाजपा नेता पर हमला करने के मामले में करीब एक माह 10 दिन बीतने के बाद भी फरार आरोपी गुलाम को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट कोर्ट ने जारी किया है। पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में हैं।
भाजपा नेता पर हमले में हाजी रजा का समर्थक आबू नगर रेड्डया निवासी गुलाम भी शामिल था। मामले में गुलाम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद हाजी रजा समेत चार लोग कोर्ट में हाजिर हुए, लेकिन गुलाम का पता नहीं लगा।
हमले में 20 अज्ञात आरोपियों भी शामिल हैं। इन अज्ञात आरोपियों में पुलिस सिर्फ एक नाम ही प्रकाश में ला सकी है। उसकी भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि आरोपी गुलाम का कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी हो गया है। उसके हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
2022 में गैंगस्टर का पहला मुकदमा
हाजी रजा और उनके समर्थकों के खिलाफ जिले में नए साल का पहला मुकदमा गैंगस्टर का दर्ज हुआ है। हाजी रजा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उस पर 19 मुकदमे 1996 से 2017 के बीच दर्ज हुए थे।

कई मामलों में पुलिस ने चार्जशीट भी लगाई, लेकिन सभी मुकदमों में कानूनी दांवपेंच से रजा ने क्लीन चिट पा ली। भाजपा नेता पर हमले के बाद दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस ने 23 नवंबर को हाजी रजा, रजा के करीबी नगर पालिका के लिपिक आकिब, सभासद विनय तिवारी, आकिब के भाई सोनी, शोएब चिकना समेत 60 पर पुलिस से धक्का मुक्की समेत कई धाराओं में दर्ज किया है। तीसरा मुकदमा 26 फरवरी को डॉक्टर से बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप का हाजी रजा समेत 100 के खिलाफ दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed