फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Four including headmaster sued for student's suicide

कपड़े उतराने से क्षुब्ध छात्रा की आत्महत्या में प्रधानाध्यापक समेत चार पर रिपोर्ट

Thu, 06 Jan 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Four including headmaster sued for student's suicide
फतेहपुर। सरेआम कपड़े उतराए जाने से क्षुब्ध छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की 13 साल की बेटी कक्षा आठ में डा.भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल अंगदपुर में 2020 में पढ़ती थी। उसकी क्लास में किसी के रुपये चोरी हुए थे।
विज्ञापन

मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर चार फरवरी 2020 को स्कूल के प्रधानाध्यापक धन्नालाल निवासी अंगदपुर और शिक्षिका गोल्डेन देवी निवासी पूरेदान ने चोरी का आरोप लगाकर मैदान में खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। ताली बजाकर सभी के सामने बेइज्ज्त किया। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने पांच फरवरी की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की पुलिस से शिकायत करने पर तत्कालीन प्रधानपति शिव सिंह निवासी बसंतखेड़ा और श्रवण कुमार निवासी घटमाखेड़ा जाफरगंज ने जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा की मां ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक, शिक्षिका, प्रधानपति और श्रवण कुमार के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक रामू सिंह यादव ने बताया कि वादी के बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed