{"_id":"61f54211d48f0a0af17765d2","slug":"fathepur-news-fir-against-12-for-stone-pelting-fatehpur-news-knp6776916101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजी प्रकरण में 12 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजी प्रकरण में 12 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
कृष्णा पासवान से बात करते इंस्पेक्टर खागा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। जीटी रोड चौक में विवादित जमीन को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट व पत्थरबाजी की घटना में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
शनिवार की दोपहर विधायक खागा ने विवादित स्थल पर पहुंचकर निर्माण शुरू कराया, तो सीओ व कोतवाल खागा मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया। इस दौरान कहासुनी भी हुई।
चौक मोहल्ले में राम मनोहर गुप्ता और मोहम्मद इसराइल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को इसराइल पक्ष की ओर से विवादित जमीन पर निर्माण का प्रयास किया गया, तो राम मनोहर के घरवालों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के मारपीट हुई और पत्थरबाजी हुई। इसमें राम मनोहर, उसकी पुत्री विमला, विकास गुप्ता घायल हो गए। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हुआ। दूसरे पक्ष से इसराइल को भी चोट आई।
दोनों पक्ष ने कोतवाली में देर रात तहरीर दी। पुलिस ने राम मनोहर की पत्नी सूरजकली की तहरीर पर इसराइल, उसके भाई अजमीरुल, इस्माबइल, बहन सीमा व शबीना, राजू, तीन भाई फिरोज, अफरोज मुन्ना, हसनैन उसकी पत्नी फिरोजा, आरिफ पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
इस प्रकरण में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे खागा विधायक कृष्णा पासवान राम मनोहर के घर पहुंची। उन्होंने कहा कि वह जमीन पर निर्माण शुरू करें। परिवार के लोगों ने मजदूरों के जरिये विवादित जमीन पर रखा कबाड़ हटाया और खुदाई शुरू कर दी।
इस पर सीओ खागा जीडी मिश्रा व इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर आपत्ति की और काम बंद करा दिया।