{"_id":"61ae561f218d7708837aa3cc","slug":"fathepur-news-fight-between-two-sides-in-bullion-street-acid-bottle-thrown-fatehpur-news-knp6679519155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा गली में दो पक्षों में मारपीट, फेंकी एसिड बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा गली में दो पक्षों में मारपीट, फेंकी एसिड बोतल
विज्ञापन
खागा। सराफा गली स्थित दीपू मार्केट में रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से पथराव किया गया, तो दूसरे ने एसिड की बोतल फेंक दी। जिससे एक युवक मामूली रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ लिया। एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गदाई मोहल्ला निवासी सुशील सोनी और किशनपुर थाना क्षेत्र के रोहित सोनी ने सराफा गली स्थित दीपू मार्केट में आभूषण सफाई की दुकान खोल रखी है। दोनों के बीच पिछले दो दिन से लगातार विवाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुशील की दुकान में कुछ लड़कों के बैठने के बाद से रोहित से उसका झगड़ा शुरू हुआ। रविवार की रात करीब दस बजे दोनों के बीच हो रही गाली-गलौज मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
दोनों पक्ष से जमा लोग मारपीट करने लगे तो सुशील की ओर से लोगों ने पथराव कर दिया। यह देख रोहित ने अपनी दुकान में रखी एसिड की बोतल को उठाकर सुशील पर फेंक दी।
एसिड की छीटें पड़ने से वह झुलस गया। चीख पुकार मची तो रोहित पक्ष के लोग वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान यहां मिले पांच लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आईं।
पुलिस ने सुशील सोनी की तहरीर पर रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसिड को लेकर जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।