{"_id":"61a3d29467b50c623f272a2a","slug":"fathepur-news-fifth-accused-of-attack-on-bjp-leader-away-from-police-s-grip-fatehpur-news-knp6666199114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर हमले का पांचवां आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर हमले का पांचवां आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा नेता की पिटाई के मामले में हाजी रजा के फरार सह आरोपी गुलाम की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। इसके बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
भाजपा नेता फैजान रिजवी पर हमले, लूटपाट के मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, राहत, जुनैद, शमशाद और गुलाम नामजद हुए थे। इसमें गुलाम को छोड़कर बाकी सारे आरोपी जेल में हैं।
आरोपी गुलाम आबूनगर के रेड्डया मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में नउवाबाग, सनगांव, पनी, सिविल लाइन समेत कई इलाकों में छापामारी की लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
घटना की शाम ही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। तब वह पुलिस के चंगुल से बच निकला था। पुलिस ने आरोपी के हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई का आदेश कोर्ट से मांगा है।
वहीं पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया भी चालू की है। चार्जशीट लगभग तैयार हो चुकी है। चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद गैंगस्टर को अमल में लाया जाएगा।
पुलिस पर हमला करने का आकिब पर दोबारा दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर। नगर पालिका के लिपिक आकिब पर पुलिस मुजहमत का यह पहला मुकदमा नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2006 में उस पर पुलिस कर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा और सेवन सीएलए का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल की थी। हालांकि 2010 में कोर्ट ने इस मुकदमे में आकिब और अन्य आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया था।
शहर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 321/2006 में आकिब, राहत रजा, वज्जन, नवाब समेत नौ लोगों पर पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवे और सेवन सीएलए का मुकदमा हुआ था।
यह मुकदमा फिलहाल खत्म हो चुका है। इस दौरान पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की थी। जिस पर तत्कालीन चेयरमैन अजय अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज को पत्र लिख कर गलत ढंग से हो रही कार्रवाई को रोकने की बात कही थी।
अब भाजपा नेता की पिटाई के बाद उस पर दोबारा से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पुराने मुकदमे को लेकर एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि आकिब पर पहले भी मुकदमा दर्ज होने का पता लगा है। नए मुकदमे में इस तथ्य से भी कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।