{"_id":"618bd337ac9ada1e850d950d","slug":"fathepur-news-farmers-standing-in-line-since-morning-for-manure-leaving-food-and-drink-fatehpur-news-knp6630940104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना-पीना छोड़कर खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना-पीना छोड़कर खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसान
विज्ञापन
मौहार किसान सेवा सहकारी समिति में खाद लेने आए किसानों की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सहकारी समितियों में खाद आने की सूचना पर किसान खाना-पीना छोड़कर सुबह से ही समितियों के बाहर लाइन में लग गए। नौ बजे ज्यादातर समितियों में किसानों की भीड़ बढ़ गई। पहले खाद लेने के चक्कर में किसान लगे रहे।
आलू और गेहूं की बुवाई में किसानों को डीएपी की जरूरत है। मंगलवार को 2255 मीट्रिक टन इफ्को की डीएपी आई, जिसमें 40 सहकारी समितियों और 60 अन्य केंद्रों में खाद भेजी गई।
डीएपी खाद आने की सूचना मिलते बुधवार सुबह ही किसान समितियों में पहुंच गए। समिति के सचिवों ने किसानों ने आधार कार्ड व खाद का रुपया जमा कराया।
इसके बाद एक बोरी से तीन बोरी तक किसानों को डीएपी दी गई। मलवां किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों से आधार कार्ड व खतौनी देखकर डीएपी दी गई।
मौहार किसान सेवा सहकारी समिति में एक किसान को तीन बोरी तक खाद दी गई। छिवलहा क्षेत्र में खाद के लिए सुबह से शाम तक किसान लाइन लगाए रहे।
गाजीपुर किसान सेवा सहकारी समिति में खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। सिर्फ दो-तीन बोरी खाद मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई।
इसी प्रकार छिवलहा व नवाबगंज सहकारी समिति में किसानों की भीड़ लगी रही। किसान बुद्धराज, शिवकरन सिंह, दुर्गेश यादव, बाबूलाल ने बताया कि जिन किसानों को पांच बोरी जरूरत है, उन्हें एक बोरी खाद मिल रही है। शेष खाद बाजार से महंगे दाम पर खरीदनी पड़ती है।