फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmers should sow advanced seeds in the fields

किसानों को उन्नतशील बीज बुआई करने की दी सलाह

Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmers should sow advanced seeds in the fields
फतेहपुर। रबी गोष्ठी में उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने कहा कि फसलों की बुवाई में किसान उन्नतशील बीज का प्रयोग करें। इससे कम लागत में पैदावार अधिक होगी।
विज्ञापन

इस समय गेेहूं की बुवाई हो रही है। राजकीय बीज भंडारों में उन्नतशील डीबीडब्लू-187 बीज उपलब्ध है। जिसमें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इस गेहूं की एक हेक्टेयर में 60-70 क्विंटल पैदावार है।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक परिसर में गुरुवार को रबी गोष्ठी व मेला का आयोजन किया हुआ। सदर विधायक विक्रम सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक शुक्ला ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। इसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुुपालन विभाग, फसल बीमा कंपनी, मत्स्य, एनआरएलएम ने स्टाल लगाकर किसानों को योजनाओं के विषय में बताया।
श्रम विभाग के स्टाल में किसान मजदूरों के पंजीकरण किए गए। राजकीय बीज भंडार प्रभारी कैलाश पाल ने कहा कि उन्नतशील गेहूं का बीज 3700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को खरीदना पड़ेगा।
फिर पंजीकृत किसान के खाते में 50 प्रतिशत अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी। उद्यान निरीक्षक शब्बीर हुसैन ने कहा कि फसलों की सिंचाई ड्रिप, स्प्रिंकलर से करें। इससे पानी कम लगेगा और फसल में पैदावार अधिक होगी।

इस मौके पर एडीओ कृषि दिनेशचंद्र शर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आरपी कुशवाहा, ओंकारेंद्र सिंह परिहार, हंसराज सिंह, वीरेंद्र कुमार, सीवेश मिश्रा, अभिषेक गौतम, नीरज कुमार, विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed