फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmer who was running to escape from the sard dies after falling

साड़ के हमले से भागे किसान की गिरकर मौत

Mon, 07 Feb 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmer who was running to escape from the sard dies after falling
रामकुमार कोरी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। अपनी फसल को बचाने के लिए एक किसान ने रविवार रात साड़ को भगाने की कोशिश की। तो साड़ हमलावर हो गया, वह किसान की ओर दौड़ा, तो बचने के लिए भागे किसान की जमीन पर गिर कर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी रामकुमार कोरी (52) के गांव किनारे खेत है। वह बटाई में भी कई बीघा खेत लिए था। उसकी पत्नी चंदावती ने बताया कि पति एक पखवाड़े से सर्दी और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

इसलिए वह रविवार शाम को गेहूं की फसल में पानी लगाने पहुंची थी। इस दौरान खेत में घुस रहे साड़ को पति भगाने लगे, तो साड़ ने पति को दौड़ा लिया। हमले से बचने के लिए भागते समय वह खेत में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चेहरे, नाक और सिर पर चोट आई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पति को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र सोनू, मोनू और एक पुत्री आरती को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed