{"_id":"616dc2d98bbd4d70070d438f","slug":"fathepur-news-farmer-troubled-by-financial-constraints-hanged-himself-fatehpur-news-knp658982665","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव में एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दरौटा लालपुर निवासी राजकुमार ( 45) ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी रेखा की नींद जब खुुली तो उसने पति का शव फंदे से लटकता देखा।
पत्नी ने बताया कि राजकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। भाइयों के बीच पांच बीघा जमीन है। जमीन पर बैंक का कर्ज भी ले रखा था। आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के कारण पति अक्सर परेशान रहते थे।
विज्ञापन
राजकुमार की मौत से पत्नी रेखा और बेटे सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी केशव प्रसाद वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जहर खाकर युवक ने दी जान
फतेहपुर। बकेवर क्षेत्र के टरुवापुर मजरे बेजुरी गांव में एक 23 वर्षीय युवक ने खेत में जहर खाकर जान दे दी।
गांव के दीपक कुमार निषाद सोमवार सुबह घर से निकला था। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुट गए। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत पर एक युवक ने उसे मृत हालत में पड़ा देखा।
उसके पास जहरीले पदार्थ की पाउच पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। दीपक को मृत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मृतक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।