फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmer killed by hitting a brick

ईंट से कूंचकर किसान की हत्या

Mon, 07 Feb 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmer killed by hitting a brick
हादसा स्थल पर रोती बिलखती मां व पत्नी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में पुरानी रंजिश में किसान की रविवार रात ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह सूखे तालाब में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त ईंट पड़ी थी। मृतक के चेहरे, आंख और सिर पर चोट के कई निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं हत्यारोपियों को सामने लाने की मांग को लेकर कई घंटे तक ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

चितौरा निवासी प्रमोद कुमार दिवाकर (40) खेती के साथ ही नमकीन (दालमोठ) की फेरी लगाता था। पत्नी आरती ने बताया कि रविवार शाम घर से आरिफ निवासी ज्वालागंज, नईम और शानू निवासी सनगांव पति अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन तीनों के साथ पति को जाते चचेरे देवर सुंदरलाल ने भी देखा। सोमवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर आम के पेड़ के पास सूखे तालाब पर प्रमोद का शव पड़ा था। तालाब में कई जगह खून बहने के निशान थे।
पत्नी का आरोप है कि एक जुलाई को उसके घर में चोरी हुई थी। आरिफ की चितौरा गांव में उसके घर के सामने ननिहाल है। जहां आरिफ और उसके साथियों का आना-जाना लगा है।
उसने चोरी का आरोप आरिफ और उसके साथियों पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले में सुलह कराई थी, लेकिन आरिफ ने देख लेने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी और ग्रामीणों ने आरोपियों को सामने लाने के बाद ही पुलिस को शव उठाने की बात कही। मौके पर सीओ सिटी डीसी मिश्रा और तहसीलदार रमेश यादव पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी पकड़े गए हैं। उनसे हत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुुओं पर जांच कर रही है।
डीजे के शोर में दब गई प्रमोद की चीखें
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के प्रमोद दिवाकर की हत्या रात 11 बजे के पहले ही होना पुलिस मान रही है। इस दौरान एक तिलक समारोह में डीजे बज रहा था।
इसके शोर की वजह से प्रमोद की चीख भी किसी को सुनाई नहीं दी। गांव का ही एक युवक घटना से पहले चारों के साथ जुआं खेल रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।
चितौरा गांव में रेलवे कर्मी अजय दिवाकर का तिलक समारोह रविवार रात था। यहां डीजे बज रहा था। मृतक प्रमोद और आरिफ, नईम, शानू के अलावा गांव का एक युवक वहां जुआ खेलने पहुंचा था।
युवक करीब साढ़े आठ बजे तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वहां से लौट आया था। उसने प्रमोद से भी तिलक में चलने की बात कही थी। प्रमोद ने जाने से इंकार कर दिया था।
गांव और घटनास्थल तालाब की दूरी भी कुछ खास नहीं है। गांव में डीजे बजने की वजह से हमले के दौरान प्रमोद का शोर दब गया। उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी होगी। आसपास खेत भी हैं।
जहां किसान पानी लगाए थे, उन्हें भी भनक नहीं लगी। मृतक प्रमोद अक्सर जुआ खेलता था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि सनगांव के लोग हर शाम जुआ खेलने आते थे। धीरे-धीरे जुआरियों की भीड़ लग जाती थी।
मृतक प्रमोद और उसके परिवार की कोई खास रंजिश नहीं है। प्रथम दृष्टयता पुलिस जुआं के विवाद में ही हत्या मान रही है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। मृतक और आरोपी जुआं खेलते और शराब भी पीते थे। हत्या की वजह सारे आरोपियों से पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।
आम के पेड़ के नीचे पड़े मिले ताश के पत्ते
घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ के नीचे बैठने के लिए बोरी पड़ी थी। ताश के पत्ते और अलाव की राख पड़ी थी। यहां कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल और गिलास भी मिले हैं।
खेत में होना मान रात को नहीं की गई खोजबीन
मृतक प्रमोद की पत्नी आरती ने बताया कि पति को आलू के खेत में पानी लगाना था। पति आरोपियों के साथ जाते समय खेत में पानी लगाने की बात कहकर निकला था। इस कारण उसने रात में पति की खोजबीन का प्रयास नहीं किया।

घटनास्थल पर पत्नी आरती और मां सरजूदेइया शव को देेखकर बदहवास दिखे। मृतक का एक भाई विनोद है। वह अपनी ननिहाल अयाह में बचपन से रहता है। मृतक की तीन पुत्रियां साक्षी (5), सोनाक्षी (3), मीनाक्षी (2) और एक साल का बेटा कार्तिक है।

प्रमोद दिवाकर की फाइल फोटो। संवाद

प्रमोद दिवाकर की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

ादसा स्थल पर जांच छरने पहुंचे सीओ सटि डीसी मिश्रा। संवाद

ादसा स्थल पर जांच छरने पहुंचे सीओ सटि डीसी मिश्रा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

हादसा स्थल पर पड़ा खून। संवाद

हादसा स्थल पर पड़ा खून। संवाद- फोटो : FATEHPUR

शव ले जाने के विरोध में जमा ग्रामीण। संवाद

शव ले जाने के विरोध में जमा ग्रामीण। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed