फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmer dies due to kutcha wall collapse

कच्ची दीवार ढहने में किसान की दबकर मौत

Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmer dies due to kutcha wall collapse
मृतक घनश्याम की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। कच्ची दीवार सोमवार दोपहर अचानक भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी घनश्याम लोधी (46) किसान थे। उनकी पत्नी राजकुमारी मकर संक्रांति पर अपने मायके कमालीपुर गई थी। किसान सोमवार दोपहर घर में खाना पका रहा था।
घनश्याम और उसके भाई राधेश्याम के घर के बीच एक पुरानी दीवार कच्ची थी। जो बारिश से फूल गई थी। अचानक यह दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में किसान दब गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घनश्याम को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर हैलट रेफर किया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में नउवाबाग के पास उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे सोहनलाल ने घटना की थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed