फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmer dies due to broken wire of HT line

एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 11 Oct 2021 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmer dies due to broken wire of HT line
वीरेंद्र सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। भैंस की खोज में निकला किसान सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) किसान थे। उनकी भैंस सुबह खूंटे से खुल गई। वह भैंस को पकड़ने के लिए उसके पीचे दौड़ रहे थे।
विज्ञापन

गांव किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास तार टूट पड़ा था। वह दौड़ते हुए इस तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर मौत का शिकार हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपकेंद्र में सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद हो सकी। किसान की पत्नी राधा देवी हादसे से बदहवास हो गई। किसान के दो बेटे कृष्णा (13) और रौनक (9) हैं।
जेई मुकेश गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ने से तार टूटकर गिरा था लेकिन किसी ने सूचना नहीं दी। सही समय पर सूचना मिलती तो हादसा टल सकता था।
प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed