फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fake SDO caught collecting bills, companions ran

फर्जी एसडीओ बिल वसूली करते पकड़ा गया, साथी भागे.

Sat, 29 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fake SDO caught collecting bills, companions ran
पकड़े गए फर्जी एसडीओ से बरामद आईकार्ड। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिजली का बिल वसूलते हुए फर्जी एसडीओ को शनिवार शाम कस्बे के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मिचयों ने उसे पुलिस को सौंपा दिया, जबकि उसके साथी मौके से भाग निकले हैं। पकड़े गए युवक के पास से कई समाचार पत्रों और एसआई का परिचय पत्र भी मिला है।
विज्ञापन

शादीपुर गैस गोदाम रोड निवासी सरगुल के घर बिजली का बिल वसूलने कुछ लोग पहुंचे। सरगुल ने उसे आठ सौ रुपये दिया। जिसका उसने बिल काटकर दिया। उसने लोगों को खुद को एसडीओ बताया, तो शक के आधार पर उसे मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

यह देख उसके दो साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर आबूनगर उपकेंद्र से कर्मी पहुंचे और उसे उपकेंद्र ले आए। जहां सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची।
पुलिस की पूछताछ में फर्जी एसडीओ ने खुद का परिचय सदर कोतवाली के राधानगर मोहल्ला निवासी संजीव मिश्रा होना बताया। वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है।
पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईकार्ड, कुछ दवाओं के इंजेक्शन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। अधिशासी अभियंता विद्युत राम सनेही यादव ने बताया कि फर्जी एसडीओ को उपभोक्ताओं से बिल वसूल करने में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पुलिस के हवाले किया गया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि संजीव मिश्रा का ब्रेन का ऑपरेशन है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को तहरीर देने के लिए सूचना दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी संजीव मिश्रा। संवाद

आरोपी संजीव मिश्रा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

आबूनगर उपकेंद्र में पकड़े गए फर्जी एसडीओ से पूंछतांछ करती पुलिस। संवाद

आबूनगर उपकेंद्र में पकड़े गए फर्जी एसडीओ से पूंछतांछ करती पुलिस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed