फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,E-rickshaw driver's body found hanging on the noose

फांसी के फंदे पर ई रिक्शा चालक का शव लटकता मिला

Sun, 27 Feb 2022 05:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,E-rickshaw driver's body found hanging on the noose
सीताराम की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। ई-रिक्शा चालक का रविवार सुबह घर के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग की चर्चा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी सीताराम कोरी (26) ई-रिक्शा चालक था। उसके पिता देवीचरण ने बताया कि शनिवार की शाम बेटा रिक्शा चलाकर घर लौटा था। परिवार के सभी लोग रात को खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन

बेटा घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था। सुबह उनकी नींद खुली, तो बेटे का शव घर के बाहर यूके लिप्टस के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकते देखा। पिता की सूचना पर भिटौरा चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवक का रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह शादी करना चाहता था। इसी बात पर घरवालों से भी उसका विवाद होता रहता था।

शादी नहीं होने के तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया परिजनों ने फांसी लगाने की सूचना दी है। वह आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed