{"_id":"6166e230760ad13d7b120a77","slug":"fathepur-news-dj-trolley-tramples-pradhan-s-son-death-fatehpur-news-knp6580012189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे ट्राली ने प्रधान पुत्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे ट्राली ने प्रधान पुत्र को कुचला, मौत
विज्ञापन
खागा। घर से बरात देखने के लिए निकले बबुल्लापुर प्रधान के बेटे पर डीजे की ट्राली चढ़ गई। यह देख ग्रामीणों ने डीजे चालक को पीट दिया और परिजन लड़के को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में शादी समारोह की खुशियों के बीच चीख पुकार मच गई।
खागा कोतवाली के बबुल्लापुर गांव की प्रधान शकीला बानो पत्नी इम्तियाज अली हैं। उनके आठ पुत्र व एक पुत्री है। गांव में बुधवार को शहजादे के घर लड़की की शादी थी। बरात गांव के ही अल्ताफ के घर से निकली थी।
बरात के लिए दो डीजे किराये पर आए थे। शाम करीब चार बजे जब बरात लड़की पक्ष के घर पर पहुंच रही थी, तो वहां पर प्रधान शकीला बानो का पुत्र मोहम्मद आजम उर्फ छोटू (8) भी अपने चार-पांच दोस्तों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
वह एक बाग में साथियों के साथ खड़ा होकर बरात देख रहा। इसी दौरान एक डीजे चालक ने अपनी गाड़ी को चढ़ाई पर रफ्तार के साथ बढ़ाया लेकिन जब गाड़ी नहीं चढ़ी तो उसे, तेज रफ्तार में बैक करते हुए बाग की ओर ले आया।
जहां मोहम्मद आजम व उसके साथी खड़े थे। डीजे को अपनी ओर आता देख साथी तो भाग निकले लेकिन डीजे का धक्का लगने से आजम गिर गया और पिछला पहिया उसके सीने के ऊपर से गुजर गया।
लोगों ने शोर मचाया तो डीजे ट्राली के चालक ने गाड़ी मोड़नी चाही तो अगला पहिया आजम के कमर पर चढ़कर निकल गया। यह देख लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने डीजे चालक को बाहर खींचकर जमकर पीट दिया।
खबर होते ही इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों को शांत कराकर शव को कोतवाली ले आए। डीजे ट्राली को कोतवाली लाया गया और चालक को हिरासत में लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।