फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dialysis and blood component unit will start from February

फरवरी में मिलेंगी जिले को दो अनूठी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dialysis and blood component unit will start from February
राइवेट वार्ड तोड़कर बनाई गई डायलिसिस यूनिट। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अगले महीने से जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट और डायलिसिस यूनिट चालू हो जाएंगी। दोनों यूनिटों के चालू होने के बाद जिले के रोगियों को पड़ोसी जिले कानपुर, लखनऊ और कौशांबी के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज अस्तित्व में आने के बाद जिला अस्पताल को कई आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं मिलनी है। फिलहाल तो डायलिसिस यूनिट लग चुकी है। इसे पुरुष अस्पताल का प्राइवेट वार्ड तोड़कर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर सभी मशीनें लग चुकी हैं। तीन बेड़ों वाली इस यूनिट में एक दिन में नौ रोगियों की डायलिसिस होगी। रोगियों की संख्या बढ़ने पर बेड़ों का संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट संचालित करने के लिए प्रतिदिन आठ हजार लीटर पानी की जरूरत है। अभी इसकी व्यवस्था नहीं हो पाई है। जल्द ही चार-चार हजार लीटर की दो टंकियां रखकर अस्पताल के सबमर्सिबल पंप से भरने की तैयारी हो रही है।
इसके साथ ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के बगल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट बनाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। करीब 56 लाख की लागत वाली इस यूनिट के चालू होने के बाद एक यूनिट रक्त से तीन रोगियों की जान बचाई जा सकेगी।
इस यूनिट का काम रक्त से प्लाज्मा, प्लेटनेस और खून अलग करना होगा। इससे जरूरत के हिसाब से रोगियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक ब्लड बैंक में ब्लड का स्टाक और उपलब्ध कराने तक सीमित है।
ब्लड कंपोनेंट यूनिट और डायलिसिस यूनिट जिले के रोगियों के लिए वरदान हैं। अभी तक जिले के करीब 55 से 60 रोगी प्रति दिन कानपुर, लखनऊ, कौशांबी और प्रयागराज डायलिसिस कराने जाते हैं।

प्लेटनेस और प्लाज्मा की कमी होने पर रोगी को बाहर भेजना पड़ता है। इन दोनों यूनिटों के चालू होने पर संबंधित रोगियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉ. प्रभाकर, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed