फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Demand for 44 more buses for the fourth phase

यात्रियों को सफर में और बढ़ेगी दिक्कत

Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Demand for 44 more buses for the fourth phase
शांति नगर वर्कशाप में चालक परिचालकों को प्रशिक्षण देते जीआरएम एमएल केशरवानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। क्योंकि विधानसभा चुनाव कराने के लिए 44 और बसें मांगी गई हैं।
विज्ञापन

ऐसे में डिपो में सिर्फ 23 बसें अनुबंधित और नौ बसें विभागीय बचेंगी। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अनुबंधित बसों के मालिकों को एक बस में दो-दो चालक लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो में 112 बसें हैं, जिसमें 23 अनुबंधित और 89 निगम की बसें हैं। निगम की 36 बसें पहले चरण के विधानसभा चुनाव में भेजी जा चुकी हैं। ये बसें 20 को वापस लौटेंगी और 21 को फिर से चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौथे चरण के लिए 44 बसें और 21 फरवरी को भेजी जाएंगी। इन बसों के जाने के बाद डिपो में निगम की सिर्फ नौ बसें बचेंगी। ऐसे में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।
क्योंकि जिन बसों की हालात अच्छी है, वे तो चुनाव में चली जाएंगी। जो बसें खस्ताहाल हैं, वह स्थानीय मार्गों में संचालित होंगी। ऐसे में यात्रियों की समस्या बढ़ना लाजिमी है।
इधर परिवहन विभाग ने इस स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को वर्कशाप में बस चालक व अनुबंधित बस मालिकों के साथ वार्ता की। एआरएम एमएल केसरवानी ने कहा कि बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

इसके लिए अनुबंधित बसों में दो-दो चालक लगाए जाएं। ताकि एक चालक की ड्यूटी खत्म होने के बाद दूसरा चालक ड्यूटी संभाल ले। 21 से 24 फरवरी तक कुछ दिक्कतें ज्यादा आएंगी। उन्हें हल करने के लिए चालक, परिचालक अपना सहयोग दें। इस मौके पर सीनियर फोरमैन डीएस विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed