{"_id":"620a3f4ed48f0a0af1777066","slug":"fathepur-news-couple-and-their-daughter-booked-for-culpable-homicide-fatehpur-news-knp680495518","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती व पुत्री पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती व पुत्री पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी महेश प्रजापति (32) की मौत के मामले में गांव के ही एक दंपती और उनकी पुत्री पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवक को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद मरणासन्न हालत में शमशान घाट किनारे यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मोहम्मदपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद मृतक महेश का बड़ा भाई है। उसने गांव के ही छोटा यादव, उसकी पत्नी छोटकी और पुत्री अनूपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरु प्रसाद का आरोप है कि छोटा यादव से परिवार की पुरानी रंजिश है।
इसी के चलते ही 31 जनवरी को छोटा और उसके परिवार के लोगों ने महेश को बहाने से घर बुलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद मरणासन्न हालत में उसे शमशान घाट तेलान बाबा मंदिर सरकंडी थाना असोथर में फेंक आए।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक की सांसे चलती देखकर परिजनों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान महेश की मौत हो गई थी। असोथर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस की जांच में घटनाक्रम की शुरुआत गाजीपुर थाना क्षेत्र में होना स्पष्ट हुआ। जिसके बाद रविवार रात गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गुरु प्रसाद ने बताया कि भाई के बारे में छोटा से पूछा, तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
कई बार परिवारों के बीच हुआ विवाद
मृतक और आरोपी पक्ष के बीच कई बार पहले विवाद हो चुका है। मृतक महेश के साथ छोटा और उसके परिवार ने मारपीट भी की थी। पक्षों के बीच विवाद एक युवती को लेकर होने की बात सामने आई है।