{"_id":"61e3159e09b5ce4e960dd060","slug":"fathepur-news-cold-wave-increased-chills-farmer-died-due-to-cold-fatehpur-news-knp675427226","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से किसान की मौत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव तापते यात्री व पास में खड़ा मवेशी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार दोपहर को निकली हल्की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत तो दी, लेकिन शीतलहर चलने से लोगों को गलन का अहसास हुआ। शहर में लोग सड़क किनारे हाथ तापते नजर आए। वहीं थरियांव में ठंड लगने से एक किसान की मौत हो गई।
बर्फीली हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों से शीतलहर का असर जिले में दिखाई दे रहा है। शनिवार की सुबह से ही आसमान पर कोहरे की धुंध छायी रही।
सर्द हवाओं के कारण ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोपहर को निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन शीतलहर ने काफी परेशान किया। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ठंड के चलते शनिवार को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम रही। लोगों ने जरूरी कामों से ही शहर के बाहर का रुख किया। कोरोना संक्रमण के चलते पहले से ही लोग डरे हुए हैं।
अब बदलते मौसम की मार भी उन पर पड़ रही है। शाम के समय बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास लोगों ने अलाव जलाकर अपनी ठंड भगाई।
गेहूं के अलावा अन्य सभी फसलों में नुकसान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि फसल के लिहाज से यह मौसम सरसों, चना, आलू, केला और अरहर की फसलों के लिए नुकसान दायक है। गेहूं की फसल में फायदा होगा। हफ्ताभर पहले बारिश हो चुकी है। अब पाला, कोहरे की धुंध व बादल से आलू में झुलसा रोग लग सकता है। सरसों की फसल में माहू कीट का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
.
ठंड से किसान की मौत
थरियांव। क्षेत्र के मलांव गांव में ठंड लगने से किसान की मौत हो गई। किसान चंद्रपाल दिवाकर (60) सुबह सात बजे शौच क्रिया के लिए गए थे। गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि एक तालाब किनारे पड़े हैं।
तब परिजन पहुंचे और एंबुुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटा शिवप्रसाद और पत्नी रामसखी का रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के दो बेटे गया प्रसाद और रामप्रसाद दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं।
जबकि शिवप्रसाद पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता है। उसने बताया कि पिता की ठंड लगने से मौत हुई है। एसडीएम सदर नंदप्रकाश मौर्य ने बताया कि ठंड से मौत की उन्हें सूचना नहीं प्राप्त हुई है। लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।

आदर्श नगर में पतंग उड़ाते बच्चे। संवाद- फोटो : FATEHPUR