फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Changed rules, now there will be no verification up to 100 quintals

धान खरीद के बदले नियम, 100 क्विंटल तक का नहीं होगा सत्यापन

Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Changed rules, now there will be no verification up to 100 quintals
धान क्रय केंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ऑनलाइन पंजीकरण में जिन किसानों के धान बेचने की लिमिट 100 क्विंटल तक है। अब उनको खतौनी सत्यापन की जरूरत नहीं है। टोकन की तारीख में अपने धान को सीधे तौल करा सकेंगे। अभी तक बिना सत्यापन के 50 क्विंटल ही धान बेचने का नियम था।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जहां पंजीकृत किसानों से धान की खरीद होगी। शुरुआत में शासन की गाइड लाइन में जिन किसानों ने 50 क्विंटल तक धान बेचने का पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

उनकी बिना सत्यापन के तौल कराई जानी थी। हफ्ते में चार दिन 50 क्विंटल तक वाले ही किसानों के धान की तौल होनी थी। अब शासन की नई गाइड लाइन में सत्यापन की लिमिट 50 क्विंटल से बढ़ा कर 100 क्विंटल कर दी गई है, लेकिन हफ्ते में सोमवार से गुरुवार तक एक किसान का 50 क्विंटल ही धान तौला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसान तौल करा सकेंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि धान खरीद में पंजीकरण के बाद सत्यापन में बदलाव किया गया है।
जिन किसानों का 100 क्विंटल तक धान है, वह अपना टोकन जारी करा लें। टोकन की तारीख में ही धान की तौल कराई जाएगी। टोकन भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बिना टोकन के किसान धान नहीं बेच पाएंगे।
जिलाधिकारी के आदेश को भी नहीं दी तवज्जो
फतेहपुर। किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में 73 क्रय केंद्र बनाए जाने हैं। जिनमें 41 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। मंडी समिति और यूपीसीयू ने क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव जमा नहीं किया है। जबकि 25 दिन पहले डीएम ने उन्हें प्रस्ताव देने का निर्देश दिया था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने दोबारा दोनों संस्थाओं को प्रस्ताव के लिए पत्र भेजा है।
धान खरीद के लिए जिले में छह संस्थाओं को चयनित किया गया है। इसमें हाट शाखा के 16 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 18, यूपीएसएस पांच, भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं।
मंडी समिति और यूपीसीयू ने अभी तक अपने प्रस्ताव नहीं दिए हैं। जबकि 10 दिन बाद यानि एक नवंबर से जिले में धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराकर टोकन भी लेना शुरू कर दिए हैं।

शासन से जिले केे 1.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने कहा कि पीसीएफ के 12 क्रय केंद्र अभी और बनाए जाने हैं, जिसका प्रस्ताव मांगा गया है।
वहीं एफपीओ के क्रय केंद्र बनाने की गाइडलाइन शासन से अभी नहीं मिली है। गाइडलाइन आते ही एफपीओ के भी क्रय केंद्र बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed