{"_id":"62015719cef7013a635f9bf2","slug":"fathepur-news-challan-for-molesting-whom-bjp-leader-beat-up-fatehpur-news-knp679391519","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे नेत्री ने पीटा उसका ही छेड़खानी में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे नेत्री ने पीटा उसका ही छेड़खानी में चालान
विज्ञापन
बहुआ। भाजपा नेत्री समर्थक महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने नोकझोंक करने वाले युवक और वीडियो बनाने वाले का चालान किया है। मामले का सोमवार को एक और वीडियो वायरल हुआ।
जिसमें भाजपा नेत्री और महिलाएं युवक से गाली-गलौज करती दिखती हैं। विरोध करने पर युवक को एक थप्पड़ भी मारा गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा और चालान की कार्रवाई की है।
ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक के मजरे घनश्याम डेरा में रविवार को अढ़ावल गांव निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री नीलम ज्योति कुछ महिलाओं के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रचार के दौरान एक घर में मौजूद किशोरी को ले जाने का इन लोगों ने प्रयास किया। विरोध करने पर विवाद हुआ था। भाजपा नेत्री और उनके समर्थकों के साथ मारपीट हुई थी।
मामले में पंकज और श्याम मिलन पर छेड़खानी, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। प्रकरण में पुलिस ने नेत्री से नोकझोंक करने वाले पंकज और वीडियो बनाने वाले श्याम लाल का सोमवार को चालान किया है।
हालांकि दोनों की कोर्ट में कोविड के चलते पेशी नहीं हो सकी। वहीं विवाद के दौरान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नेत्री नीलम ज्योति आरोपी पंकज को गालियां दे रहीं हैं।
नोकझोंक के दौरान नेत्री आरोपी पंकज को थप्पड़ मारते दिख रहीं है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस मामले में घनश्याम डेरा गांव की सुमित्रा देवी समेत कई महिलाएं भाजपा नेत्री के खिलाफ अपहरण की कोशिश किए जाने की तहरीर लेकर थाने पहुंची। करीब चार घंटे तक वह थाने में बैठी रही।
पुलिस ने सुमित्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दतौली चौकी इंचार्ज कालिका सिंह और महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। उन्हें प्रभारी निरीक्षक के आने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया।
प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नेत्री पक्ष को चोट आई है। इसलिए कार्रवाई की गई है।